Redmi 13C, Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च:जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर

Redmi 13C, Redmi 13C 5G

Redmi मार्केट में अपने इकोनॉमी रेंज के स्मार्टफोन के रूप में जाना जाता है,जो अपने ग्रहाकों को कम कीमत में महंगे स्मार्टफोन की तरह ही अच्छे और ट्रेंडिंग स्मार्टफोन उपलब्ध कराता है|इसी खासियत के साथ कंपनी अपने नए संस्करण के 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है|आइए जानते हैं उनके बारे में:

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारत में अपनी रेडमी की नई सीरीज ‘C’ को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है|यह नई ‘C’ सीरीज के स्मार्टफोन अलग-अलग वैरिएंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे,जिनकी कीमत 8,999 रुपये से लेकर 14,499 रुपये तक होगी|कंपनी अपनी Redmi ‘C’ सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi 13C और Redmi 13C 5G लॉन्च करने जा रही है|

Redmi 13C स्पेसिफिकेशन:

Redmi 13C
Redmi 13C

Redmi 13C का रेजोल्यूशन 600 x 720 पिक्सल है,व यह 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ उपलब्ध होगा|Redmi 13C स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे माली-G57 MP2 GPU के साथ जोड़ा गया है।Redmi 13C स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ-साथ 8GB वर्चुअल रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है|

Redmi 13C ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।जो की 50MP प्राइमरी सेंसर,एक 2MP मैक्रो लेंस और दूसरा 2MP लेंस से लेस है|Redmi 13C स्मार्टफोन का 5MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा ग्रहाकों की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को और भी मजेदार बनता है|कंपनी द्वारा इसमे 5000 एमएएच की बैटरी का उपयोग किया गया है जिसे 18W तक के चार्जर से तेजी से चार्ज किया जा सकता है,परंतु कंपनी के फोन बॉक्स में केवल 10W का चार्जर मिलता है|

Amazon से Redmi 13C खरीदने के लिए यहां क्लिक करें Buy Redmi 13C

https://www.91mobiles.com/xiaomi-redmi-13c-price-in-india

Redmi 13C 5G स्पेसिफिकेशन:

Redmi 13C
Redmi 13C 5G

Redmi 13C 5G में भी Redmi 13c की तरह 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है,जो की कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से संरक्षित है|इसकी ब्राइटनेस 600nits है जो सबसे उच्च लेवल की है|Redmi 13C 5G में ग्राफिक्स-गहन कार्यों को संभालने के लिए इसको मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC और माली-जी57 एमसी2 जीपीयू द्वारा संचालित किया गया है।

Redmi 13C 5G तीन कलर में उपलब्ध है – स्टार्टरेल ब्लैक, स्टार्टरेल सिल्वर और स्टार्टरेल ग्रीन।

Amazon से Redmi 13C खरीदने के लिए यहां क्लिक करें Buy Redmi 13C 5G

https://www.91mobiles.com/xiaomi-redmi-13c-5g-price-in-india

लॉन्च ऑफर और कीमत:

Redmi 13C:

Redmi 13C (4GB RAM/128GB) – 8,999/-₹

Redmi 13C (6GB RAM/128GB) – 9,999/-₹

Redmi 13C (8GB RAM/256GB) – 11,499/-₹

Redmi 13C 5G:

Redmi 13C 5G (4GB RAM/128GB) – 10,999/-₹

Redmi 13C 5G (6GB RAM/128GB) – 12,499/-₹

Redmi 13C 5G (8GB RAM/256GB) – 14,499/-₹

 

इन दोनों स्मार्टफोन को Mi.com, Xiaomi Retail और Amazon के माध्यम से खरीदा जा सकता है।इनको ICICI के बैंक कार्ड से खरीदने पर 1000रूपये का अलग से डिस्काउंट मिलता है|

Redmi 13C की बिक्री ग्राहकों के लिए 12 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी,जबकी Redmi 13C 5G ग्राहकों के लिए 16 दिसंबर को उपलब्ध होगा|

गौरतलब है की कंपनी 13C से पहले अपने Redmi 12C को पहले से लॉन्च कर चुकी है|लोगों ने कंपनी के Redmi 12C स्मार्टफोन को भी खूब पसंद किया है|यह स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध है|

यह भी पढें:

https://taazakhabarein.com/most-secure-phone-wolds-top-most-secure-phone/?amp=1

Most Secure Phone: दुनिया के सबसे सुरक्षित 4 स्मार्टफोन,जिसमें है सबसे सुरक्षित सुविधाएं

2 thoughts on “Redmi 13C, Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च:जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर”

Leave a Comment