How to stay young forever: 40 की उम्र में भी ऐसे रख सकते हैं खुद को यंग..

How to stay young forever:

अपने लाइफस्टाइल, डाइट और स्किनकेयर में कुछ बदलाव करके व कुछ हेल्‍दी हैबिट्स को शामिल करके आप 40 की उम्र बाद भी आप यंग और यूथफुल दिख सकते हैं|

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में भी बदलाव आने लगते हैं, जिसके चलते हमारी बॉडी के शेप में भी बदलाव आने लगते हैं| 40 की उम्र के बाद हमारी बॉडी वैसे काम नहीं करती जैसे कि 18-20  की उम्र में करती है| हालांकी हम अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके जैसे कि नियमित व्यायाम, वजन को कंट्रोल कर के, स्वस्थ आहार, भरपुर नींद, त्वचा की देखभाल आदि का ध्यान रख कर 40 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं| एक अच्छी स्वस्थ जीवनशैली आपको यंग रखने में सहायता दे सकती है|क्या आप जानना चाहते हैं की How to stay young forever तो आइये जानते हैं इसके बारे में….

How to stay young forever:

सुबह की अच्छी दिनचर्या-  सुबह-सुबह दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा निकलता है, जैसे कि…

1.एक्सरसाइज करना- रोज़ाना कसरत करना एक अच्छी आदत मानी जाती है|रोज सुबह वर्कआउट करने से आपका शरीर सुडोल बनता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहती है व इंसान फ़िट रहता है| इसे व्यक्ती के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है| आप सुबह की एक्सरसाइज में जॉगिंग, कार्डियो, पुश अप्स और वेट लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं|

How to stay young forever
How to stay young forever

2.स्किन का ख्याल रखना- व्यायाम के साथ-साथ आपको अपनी त्वचा की देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिए| बिना दाग धब्बों वाली साफ-सुथरी त्वचा के लिए आपको दिन में 3 से 4 बार ठंडे पानी से अपने मुंह को धोना चाहिए| रोज आपको गुलाब जल से अपनी त्वचा को साफ करना चाहिए| त्वचा की देखभाल के लिए आप घरेलू उपचार भी कर सकते हैं इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं|जिससे आपकी मृत त्वचा कोशिकाऐ हट जाये और आपकी त्वचा चमकदार बने| आप त्वचा के टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुने जिससे चेहरा रूखा-सूखा या चिपचिपा ना नजर आए| अपनी त्वचा को साफ-सुथरी और चमकदार बनाये रखने के लिए आप नीचे दिए गए कुछ खास नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तमाल कर सकते हैं…

1. Facewash

2. Face Mask

3. Moisturizer

How to stay young forever
How to stay young forever

3.हेल्दी नाश्ता करना- स्वस्थ और आकर्षक दिखने में खान-पान का बहुत बड़ा और अहम योगदान है| हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहिए| आप नाश्ते में फल, ओट्स, पोहा, उपमा, दलिया या अंडे को शामिल कर सकते हैं|आपको चिप्स, स्नैक्स, जंक फूड, कोल्ड ड्रिक जैसी चीज़ों का इस्तमाल नहीं करना चाहिए|

How to stay young forever
How to stay young forever

4.खुद को हाइड्रेट रखना- शरीर में पानी की कमी होने से हमारी त्वचा खराब हो सकती है और अन्य बीमारियाँ भी लग सकती है|हेल्‍दी और ग्‍लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है इसलिए आपको दिन भर में थोड़ा थोड़ा करके खूब पानी पीना चाहिए| दिन भर में आपको कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए|यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा|

5.मेंटल एक्सरसाइज- बॉडी के साथ साथ अपने माइंड को भी यंग रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ-साथ भूलने की समस्या शुरू हो जाती है| माइंड को स्वस्थ रखने के लिए आपको उसे बिजी रखना होगा ताकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहें| आपको मानसिक व्यायाम के साथ-साथ किताबें भी पढ़नी चाहिए ताकि एकाग्रता बनी रहे|

6.भरपूर नींद लेना-  नींद की कमी से आपकी स्किन क्वालिटी पर भी प्रभाव पड़ता है और साथ ही यह आपके मूड को भी प्रभावित करती है| शरीर की दिन भर की थकान को दूर करने के लिए भरपूर नींद की अवश्यकता होती है|इसके लिए आपको रात्रि में सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए|

Click Here To Know More about How to stay young forever

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें|

Read more