New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने बाइक पर निकाला EMI ऑफर, सिर्फ ₹5000 में ले जाए घर

New Year Offer Hunter 350

साल 2023 ख़त्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है| मोटरसाइकिल कंपनियां इस शुभ अवसर पर अपने मौजुदा स्टॉक को खत्म करने के लिए अलग-अलग कई ऑफर निकाल रही है| रॉयल एनफील्ड में भी इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अपनी रॉयल एनफील्ड Hunter 350 पर EMI ऑफर निकाला है|

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत- 3 वेरिएंट के साथ रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाजार में उपलब्ध है| हंटर 350 में ग्राहकों को कंपनी ने 8 कलर विकल्प भी दिए हैं| हंटर 350 की दिल्ली की ऑन-रोड कीमत के बारे में बात करें तो इसकी “हंटर 350 रेट्रो फैक्ट्री” वेरिएंट की कीमत ₹1,73,111, वही “हंटर 350 मेट्रो डैपर” वेरिएंट की कीमत ₹1,94,626 हैं|रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के टॉप मॉडल “हंटर 350 मेट्रो रिबेल” की कीमत ₹2,00,070 हैं|

1.हंटर 350 रेट्रो फैक्ट्री (डिस्क ब्रेक, स्पोक व्हील)-  ₹1,73,111

2.हंटर 350 मेट्रो डैपर (डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील)-  ₹ 1,94,626

3.हंटर 350 मेट्रो रिबेल (डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील)- ₹ 2,00,070

New Year Offer Hunter 350
New Year Offer Hunter 350

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पर EMI Plan-

कंपनी इसे रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 40,000 के डाउन पेमेंट पर उपलब्ध कराती है। जिसके लिए आपको 3 साल के लिए 12% की ब्याज दर से EMI किस्त जमा करानी होगी| इस डाउन पेमेंट के साथ आपको इस EMI Plan में प्रत्येक महीने की EMI मात्र 5,029 रुपए प्रति महीने की पड़ेगी| यह EMI Plan और कीमत अलग-अलग राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है| अपने नजदीकी डीलरशिप से आप इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं|

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फीचर्स-

अगर हम फीचर्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में आपको एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक एनालॉग मीटर के साथ स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, स्टैंड अलर्ट और वास्तविक समय जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं।

हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में आपको चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ट्रिप नेविगेशन सिस्टम और जीपीएस जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इसकी न्यूनतम डिज़ाइन के कारण एक शानदार दिखने वाली मोटरसाइकिल के रूप में पेश होती है और इसमें बहुत ज्यादा बॉडी पैनल नहीं हैं|

हंटर 350 एक बड़े ईंधन टैंक और साइड कवर के साथ आती है। इसमें समान राइड डेटा डिस्प्ले यूनिट – पार्ट एनालॉग, पार्ट डिजिटल मिलता है क्योंकि इसमे मेट्योर 350 से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लिया गया है। हंटर 350 में जीपीएस स्क्रीन की सुविधा नहीं दी गयी है, इसे आप अलग से इंस्टॉल करवा सकते है| इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा| इसमें बाएं स्विचगियर के ठीक नीचे एक यूएसबी पोर्ट भी रखा गया है।

New Year Offer Hunter 350
New Year Offer Hunter 350

 

 

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इंजन-

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349.34cc BS6 इंजन है जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका 349cc, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है| इस इंजन के साथ आप 114 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ सफर कर सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सस्पेंशन और ब्रेक-

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम का यूज़ किया गया है, जिसके चलते यह फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ आती है|हंटर 350 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की ओर स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अवशोषक के द्वारा इस गाड़ी को नियंत्रण में रखा गया है।

विशेष विवरण:

विस्थापन –                349.34 सीसी

अधिकतम शक्ति –      20.2 बीएचपी @ 6100 आरपीएम

अधिकतम टोर्क –        27 एनएम @ 4000 आरपीएम

माइलेज – ARAI –     36 किमी/लीटर

माइलेज  –                 35 किमी/लीटर

राइडिंग रेंज –              455 कि.मी

उच्चतम गति –            114 किलोमीटर प्रति घंटा

ईंधन टैंक की क्षमता –   13 लीटर

आरक्षित ईंधन क्षमता –  2.6 लीटर

उत्सर्जन मानक –         बीएस6

ईंधन प्रकार –              पेट्रोल

फ्रंट सस्पेंशन –            टेलीस्कोपिक, 41 मिमी कांटे, 130 मिमी                                  यात्रा

पीछे का सस्पेंशन –      6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ ट्विन                                  ट्यूब इमल्शन शॉक अवशोषक

ब्रेकिंग सिस्टम –          सिंगल चैनल एबीएस

फ्रंट ब्रेक प्रकार –          डिस्क

सीट की ऊंचाई –          800 मिमी

धरातल –                   150 मिमी

कुल लंबाई –               2055 मिमी

कुल चौड़ाई –               800 मिमी

समग्र ऊंचाई –              1055 मिमी

व्हीलबेस –                   1370 मिमी

यह भी पढ़े: 

Upcoming Smartphone 2024: जनवरी में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे तो करे थोड़ा इंतजार

https://taazakhabarein.com/upcoming-smartphone-2024-january-new-smartphone/?amp=1