Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने मचाया धमाल, ‘एनिमल’ के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड !

Dunki Box Office Collection: ताजा खबरें के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख खान की रिलीज हो चुकी फिल्म डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) के बारे में|

शाहरुख खान के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गजब का क्रेज उनके फैंस में देखा गया है| बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की साल 2023 की ये तीसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी दो फिल्में आ चुकी हैं जिनको लोगों ने खूब पसंद किया| उनकी फिल्म ‘पठान और जवान’ ने दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई है| दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है|

शाहरुख खान के फैन्स को अब उनकी तीसरी फिल्म डंकी से भी वैसी ही उम्मीद है, उन्हें पता है कि यह फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी| इस फिल्म में मेल लीड के रूप में शाहरुख खान हैं तो वहीं फीमेल लीड में तापसी पन्नू नजर आएंगी| तो दूसरी तरफ अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कलाकार बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा है| फिल्म की रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, फैन्स ने एडवांस बुकिंग में खूब दिलचस्पी दिखाई और भर-भर के बुकिंग कराई।

Dunki Box Office Collection Day 1

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है इस फिल्म ने एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है| Dunki Box Office Collection में एडवांस बुकिंग भी काफी मददगार साबित होती दिख रही है|

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डंकी फिल्म को डायरेक्ट किया है| राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों में से एक हैं उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं| उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जो की बॉक्स ऑफिस पर सफल और ब्लॉकबस्टर रही है| उनकी फिल्मों के सफल रिकॉर्ड के चलते उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) पर प्रभाव डालती है|

डंकी स्टार कास्ट

*अभिनेता/अभिनेत्री-                            *चरित्र का नाम-

शाहरुख खान.                                     हरदयाल “हार्डी” सिंह                                                          ढिल्लों

तापसी पन्नू                                          मनु

विक्की कौशल.                                     सुखी

बोमन ईरानी                                         गुलाटी

विक्रम कोचर                                        बुग्गू लखनपाल

अनिल ग्रोवर.                                        बल्ली

ज्योति सुभाष                                       बुग्गू की दादी

Dunki Box Office Collection:

डंकी’ की कहानी

कहानी की शुरुआत में मनु (तापसी पन्नू) जो की ब्रेन ट्यूमर की बीमारी ग्रसित होती है, वह अस्पताल से भाग जाती है, क्योंकि उसे अपने देश भारत लौटना है। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के कारण मनु के पास जिंदगी के कुछ दिन ही बचे हैं| मनु ने 25 साल पहले अपने दोस्तों बुग्गु (विकर्म कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) के साथ अपना देश छोड़ दिया था। ये लोग इलिगल इमिग्रेंट्स बनकर लंदन में पैसे कमाकर अपने घर-परिवार के बिगड़े हालातों को सुधारने की जिद लेकर आए थे। मगर अब उसे लगता है की सिर्फ हार्डी (शाहरुख खान) ही उसके लिए देश वापसी का ये काम कर सकता है। कहानी इसके बाद फ़्लैशबैक में चली जाती है|

Dunki Box Office Collection
Dunki Box Office Collection

मनु, बुग्गु, बल्ली और सुखी (विकी कौशल) चारो बस एक ही धुन में रहते हैं कि वह लोग किसी तरह लंदन पहुंच जाएं और वहां जाकर ढेर सारा पैसा कमाये| इन सभी को पैसो की बहुत ज़रूरत होती है, मनु को अपना गिरवी रखा घर छुड़वाने के लिए पैसे चाहिए, तो बुग्गु और बल्ली भी अपने घर के ख़राब हालात के कारण लंदन जाना चाहते हैं| वही सुखी लंदन में अपने पति की घरेलू हिंसा की शिकार अपनी प्रेमिका को वापस लाना चाहता है।

लंदन जाने के लिये फर्जी वीजा में इनके काफी पैसे जाया हो जाते हैं, मगर इन्हें रास्ता नहीं मिलता। तभी इनके कस्बे लाल्टू में एक जांबाज फौजी हार्डी पहुंचता है। वह हाथ पर गुदवाए एक ऐसे टैटू वाले शख्स की तलाश में है, जिसने कई साल पहले उसकी जान बचाई थी।

मनु से जब हार्डी की मुलाकत होती है, तो पता चलता है कि वह शख्स और कोई नहीं मनु का भाई था, जो एक हादसे में मर चुका है। हार्डी यहां इन सभी युवाओं की आर्थिक दिक्कतों और सपनों को समझता है और उनसे वाकिफ़ होता है, और विदेश जाने में उनका साथ देने के लिए तैयार हो जाता है।

धीरे-धीरे हार्डी को मनु से प्यार भी हो गया है। इसी बीच सुखी अपनी प्रेमिका की आत्महत्या की खबर सुनकर खुद भी खुदकशी कर लेता है। यूके जाने के लिए ये तीनों वीजा घोटाला, नकली शादी, नकली स्टूडेंट आईडी और एग्जाम्स के तमाम हथकंडे अपनाते हैं, मगर इन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता| तो ये सभी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रास्ते अवैध रूप से यूके में प्रवेश करने का रूट अपनाने का फैसला करते हैं| अंततः ये सभी वहां पहुंचते हैं, मगर फिर हार्डी को अपने देश वापिस भेज दिया जाता है।

अब मनु ने 25 साल बाद हार्डी के सामने उन लोगों को अपने देश वापिस ले जाने की गुहार लगाई| क्या हार्डी इन लोगों की घर वापसी करवा पाएगा? क्या वह मनु की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर पाएगा? क्या इनका 25 साल का अधूरा प्रेम पूर्णता तक पहुंच पाएगा? इन सारे सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

डंकी का ट्रेलर

डंकी Overview

  • निर्देशक-    राजकुमार हिरानी
  • लेखक –    अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी, ​​कनिका ढिल्लन
  • निर्माता –   गौरी खान, राजकुमार हिरानी
  • कलाकार – शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल,                            बोमन ईरानी
  • छायांकन – मुरलीधरन सी.के., मानुष नंदन, अमित रॉय,                            कुमार पंकज
  • संपादन –   राजकुमार हिरानी
  • संगीत –     गीत: प्रीतम, स्कोर: अमन पंत

Know More 9

यह भी पढ़े-

How to stay young forever: 40 की उम्र में भी ऐसे रख सकते हैं खुद को यंग..

https://taazakhabarein.com/how-to-stay-young-forever-at-age-fourty-stayfit/?amp=1

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने बाइक पर निकाला EMI ऑफर, सिर्फ ₹5000 में ले जाए घर

https://taazakhabarein.com/new-year-offer-hunter-350-on-royal-enfield-bike/?amp=1

https://taazakhabarein.com/upcoming-smartphone-2024-january-new-smartphone/?amp=1

 

2 thoughts on “Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने मचाया धमाल, ‘एनिमल’ के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड !”

Leave a Comment