Karni Sena Adhyaksh की हत्या के 2 अरोपियों की हुई पहचान,पुलिस के मुताबिक ज़मीन को लेकर विवाद

Karni Sena Adhyaksh shot dead

मंगलवार को जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कि उनके घर के अंदर घुस कर कुछ अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी|

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारने वाले हमलावारों में से 2 लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है,जिन्होने उनके घर में घुस कर उन्हें गोलियाँ मारी थी|

दोनों अरोपियों की पहचान हो चुकी है,जिनमें से एक की पहचान हरियाणा महेंद्रघाट मूल के निवासी नितिन फौजी के रूप में हुई है, जबकी दूसरा आरोपी मकराना नागौर मूल का निवासी रोहित राठौड़ बताया जा रहा है|

Karni Sena Adhyaksh shot dead
Karni Sena Adhyaksh shot dead

सुत्रों के मुताबिक अरोपी नवीन शेखावत,रोहित राठौड़ और नितिन फौजी शादी का कार्ड देने के बहाने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने उनके घर गए थे|

हत्या के लिए आरोपियों ने मालवीय नगर स्थित एक कार एजेंसी से एक एसयूवी कार किराए पर ली थी|अरोपी वह कार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास स्थान पर ही छोड़ गए थे,जिसे पुलिस ने हीरासत में ले लि है|सुत्रों के मुताबिक कर से शराब की बोतलें बारामद हुई है|

Karni Sena Adhyaksh shot dead

सुत्रों के मुताबिक,सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जमीनी विवाद के चलते हुई हैं|कहां जा रहा है रोहित गोदारा से जुड़े भूमि विवाद मैं करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी भी शामिल थे,जिसके चलते उन पर यह हमला हुआ है|रोहित गोदारा एक कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सदस्य है|रोहित गोदारा ने करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भी ले ली है|हालांकी पुलिस दूसरे एंगल से भी हत्या के मामले की जांच कर रही है|

गौरतलब है कि पुलिस पिछले साल की गई प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र सिंह की हत्या के प्रतिशोध के तौर पर भी इस हत्या मामले की जांच कर रही है|बताया जा रहा था कि प्रॉपर्टी डीलर विजेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के करीबी थे|

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों में से एक आरोपी ‘नितिन’ सेना में है जो की अलवर में तैनात है। वह दो दिन की छुट्टी पर घर आया था हालांकि,पुलिस फ़िलहाल इस मामले में ज़्यादा कुछ कहने से बच रही है|

Karni Sena Adhyaksh shot dead राजस्थान बंद’ आज

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से निराश होकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और अन्य सामुदायिक संगठनों ने बुधवार को राजस्थान बंद का आह्वान किया है|इन संगठनों ने राजस्थान बंद के जरिए इस हत्या मामले की जल्द से जल्द न्यायिक जांच की मांग की है|

एक सीसीटीवी फुटेज में, हमलावरों को अपने हथियार निकालते और गोगामेड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी करते देखा गया, जो उनके सामने एक सोफे पर बैठे थे|गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़े,गिरने के बाद भी एक हमलावर ने करीब से उन पर गोलियां दागी|

Karni Sena Adhyaksh shot dead

पुलिस के मुताबिक गोगामेडी के एक सुरक्षा गार्ड को हमलावरों के साथ गोलीबारी में गोली लग गई, जो उससे मिलने के बहाने श्याम नगर इलाके में उसके घर गया था।

यह भी पढ़े:

https://taazakhabarein.com/mahindra-indian-market-year-2024-electric/?amp=1

Mahindra Good news भारतीय बाजार में साल 2024 में लॉन्च करने वाली है 4 Great नई SUVs,जिसमें होगी एक इलेक्ट्रिक कार

1 thought on “Karni Sena Adhyaksh की हत्या के 2 अरोपियों की हुई पहचान,पुलिस के मुताबिक ज़मीन को लेकर विवाद”

Leave a Comment