Adani Group के शेयरों में फिर आई तेजी,ग्रुप का मार्केट कैप 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया

Adani Group ने अपने स्टॉक्स में पिछले 7 दिनों में तेजी दिखाई है

भारत में 4 राज्यों के चुनाव के नतीजों के बाद शेयर बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है|जिसके चलते Adani Group के स्टॉक्स ने भी तेजी दिखाई है,अडानी ग्रुप के स्टॉक्स ने निफ्टी 50 से भी बेहतर प्रदर्शन किया है|शेयर बाजार में तेजी के चलते ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप अब 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।हाल ही में Adani Group ने साल 2030 तक 75 अरब डॉलर का निवेश ऊर्जा बदलाव की दिशा में करने का एलान किया था,उसके बाद से ही यह तेजी दिखाई दी है|

Adani Group की 11 कंपनियों में से कुछ कंपनियों के शेयरों में 20% तक की तेजी रही|अदाणी ग्रुप की सांघी इंडस्ट्रीज, अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के शेयर 52 हफ्तों के अपने उच्चस्तर पर पहुंच गए।उनमें अपर सर्किट लगाना पड़ा।एक रिसर्च एनालिस्ट के अनुसार ग्रुप की कंपनियों ने 16 फीसदी से 63 फीसदी के बीच शानदार रिटर्न दिया है।अडानी टोटल गैस ने भी पिछले 7 दिनों में 60% की उछाल मारी है|इन स्टॉक्स ने निवेशकों को भरपुर कमाई दी है।गौरतलब है की अडानी टोटल गैस के स्टॉक में अब तक की सबसे भारी गिरावट 70.5% की आई थी,वर्तमान समय में यह अपने 52-वीक के उच्चतम स्तर पर है|अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 7.36% की बढ़ोतरी रही और एनडीटीवी के स्टॉक में 7.07% की बढ़त रही। वही 16.11% की तेजी अडानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में देखि गयी|

Adani Group
Adani Group के स्टॉक्स मैं आई तेजी

Adani Group के स्टॉक में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आई थी भारी गिरावट

साल 2023 जनवरी में हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें उन्होंने अदाणी ग्रुप पर कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेराफेरी और अन्य वित्तीय गड़बड़ियां करने का आरोप लगाया था|जिसके बाद से ही अदानी ग्रुप के स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली थी और निवेशको को भारी नुकसान उठाना पड़ा था|हालांकि,अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सभी अरोपो को पुरी तरह सेे गलत बताया और उन्हें सिरे से खारिज किया|

फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार राज्य चुनावों के बाद, बाजार में आशावाद पनपता है, जो नीति की निरंतरता की पुष्टि करता है और निवेशकों की अपेक्षाओं को पूरा करता है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी और भारतीय दोनों बाजारों में मुद्रास्फीति और पैदावार में गिरावट से एफआईआई में मजबूत उलटफेर को बढ़ावा मिला है।

भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी के और भी अन्य कारण है,जिनमे चिन की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट और तेल की किमतों में गिरावट भी मुख्य कारण है|जियो-पॉलिटिक के तनाव में कमी भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का कारण हो सकती है|

शेयर बाजार के विशेषज्ञ के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल तेजी बनी रहेगी|

यह भी पढ़े:

https://taazakhabarein.com/redmi-13c-redmi-13c-5g-launch-india-offer-price/?amp=1

Redmi 13C, Redmi 13C 5G भारत में लॉन्च:जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च ऑफर

IND W VS ENG W: 1st T20 मैच,भारत को करना पड़ा हार का सामना,इंग्लैंड ने भारत को 38 रनो से हराया

2 thoughts on “Adani Group के शेयरों में फिर आई तेजी,ग्रुप का मार्केट कैप 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया”

Leave a Comment