Oppo A59 5G launched in india: जानिये कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स…

Oppo A59 5G launched in india

चीन के टेक्नोलॉजी मार्केट की दिग्गज कंपनी ने अपना Oppo A59 5G मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है| ओप्पो कंपनी का ये दावा है कि उनका ये नया स्मार्टफोन मॉडल 5जी के सेगमेंट में 15000 रुपये में सबसे सस्ता और किफायती स्मार्टफोन है| इसे ओप्पो के आधिकारिक स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Oppo A59 5G की भारत में कीमत

Oppo A59 5G को ग्राहक 25 दिसंबर 2023 से इसके आधिकारिक स्टोर, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और अधिकृत रिटेल स्टोर से ख़रीदे सकते हैं| भारत में इसकी कीमत 14,999 रुपये है| Oppo A59 5G ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट में उपलबध होगा, जिसमें एक 4GB रैम और दूसरा 6GB रैम वैरिएंट होगा| अलग-अलग वेरिएंट के साथ-साथ या अलग-अलग रंग के विकल्प के साथ उपलबध होगा जिसमें स्टारी ब्लैक के साथ-साथ सिल्क गोल्ड रंग विकल्प भी मिलेगा|

ओप्पो A59 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है और दिलचस्प बात यह है कि ग्राहक  इस पर 1500 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं, और साथ ही छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठा सकते हैं। ग्राहक मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो से वन कार्ड से छह महीने तक नो कॉस्ट-ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंकों जैसे- एसबीआई कार्ड, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, एयू फाइनेंस बैंक से 1500 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं|

Oppo A59 5G
Oppo A59 5G

Oppo A59 5G को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here To Buy

Oppo A59 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

ओप्पो A59 5G में डिज़ाइन की बात करें तो यह स्लिम बॉडी डिज़ाइन है। इसमें 720 NITS ब्राइटनेस के साथ 90Hz सनलाइट स्क्रीन मिलती है। कंपनी के अनुसार इसमें इसके अलावा, 96 प्रतिशत एनटीएससी उच्च रंग विशेष रूप से सोशल मीडिया का उपयोग करके जीवंत अनुभव प्रदान करने का दावा किया गया है।

ओप्पो A59 5G में स्टोरेज की बात की जाये तो इसमें 6GB रैम और 128GB ROM मिलती है, जो की स्टोरेज के मामले में पर्याप्त मानी जाती है| इसके अलावा, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए रैम को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC द्वारा संचालित, 5G स्मार्टफोन मॉडेम को कम पावर 7nm चिप में एकीकृत करता है।

Oppo A59 5G में बैटरी और फ्लैश चार्जिंग

OPPO A59 5G में 33W SUPERVOOCTM फ्लैश चार्जिंग और 5,000mAh की बड़ी बैटरी है। एआई द्वारा संचालित इनोवेटिव ऑल-डे चार्जिंग प्रोटेक्शन, दिन के लिए एक खंडित चार्जिंग योजना विकसित करके उपयोगकर्ताओं के चार्जिंग पैटर्न को अनुकूलित करता है। यह समझदारी से चार्जिंग को 80% पर रोक देता है, जरूरत पड़ने पर फिर से शुरू करता है और बैटरी को ख़राब होने से बचाता है। उन्नत नाइट चार्जिंग मोड बैटरी जीवन के बारे में चिंतित उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है क्योंकि यह उपयोग की भविष्यवाणियों के आधार पर स्वचालित रूप से चार्जिंग को समायोजित करता है। इसके अतिरिक्त, डिवाइस में सुपरपावर सेविंग मोड और नाइट मोड में अल्टीमेट स्टैंडबाय की भी सुविधा है।

Oppo A59 5G कैमरा

Oppo A59 5G
Oppo A59 5G

OPPO A59 5G में एक शक्तिशाली कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP मुख्य कैमरा, 2MP बोकेह कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा शामिल है।

यह उन्नत कैमरा सुविधाओं के साथ बहुमुखी, उच्च गुणवत्ता वाले शॉट्स और फोटोग्राफी में उत्कृष्टता प्रदान करता है। अल्ट्रा नाइट मोड ज्वलंत रंगों के साथ स्पष्ट रात की तस्वीरें सुनिश्चित करता है, कम रोशनी में बेहतर स्पष्टता के लिए मिश्रित मल्टी-फ्रेम शोर में कमी और एचडीआर का उपयोग करता है। पोर्ट्रेट बोकेह फीचर गहराई का पता लगाने और अनुकूलन योग्य प्रभावों के साथ पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बढ़ाता है।

इससे पहले ओप्पो ने अपना A79 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है| Oppo A79 5G में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, और यह स्मार्टफोन 5000 mAh बैटरी के साथ आता है|

Oppo A79 5G
Oppo A79 5G

Oppo A79 5G स्मार्टफोन पहले से ही अमेज़न पे उपलब्ध है| आप ओप्पो A79 5G को Amazon से खरीद सकते है|

Read more

Salaar Vs Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ कौन सी फिल्म करेगी 2023 के अंत में बॉक्स ऑफिस पर राज !

Chiranjeevi On Salaar

Salaar Vs Dunki 2023 का अंत होने वाला है और दिसंबर के इस आखिरी महीने में दो दिग्गज स्टार की फिल्म रिलीज हो चुकी है| साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ‘डंकी’ दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए थिएटर में चल चुकी है और … Read more

Tupaki Movie Reviews: थलापति विजय और काजल अग्रवाल की 1 दमदार फिल्म

Tupaki Movie Reviews जगदीश थुप्पाकी (थलापति विजय) एक सैनिक है, वह एक मिशन पर जहां जाता है और आतंकवादी हमलों और 12 शूटआउट पुरुषों पर अपनी शैलियों, चाल और सबूतों पर विजय प्राप्त करता है। थलापति विजय अन्ना का प्रदर्शन अद्भुत, स्टाइलिश और शानदार प्रदर्शन, एक सैनिक जगदीश द्वारा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अद्भुत स्टाइलिश … Read more

Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने मचाया धमाल, ‘एनिमल’ के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड !

Dunki Box Office Collection: ताजा खबरें के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख खान की रिलीज हो चुकी फिल्म डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) के बारे में|

शाहरुख खान के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गजब का क्रेज उनके फैंस में देखा गया है| बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की साल 2023 की ये तीसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी दो फिल्में आ चुकी हैं जिनको लोगों ने खूब पसंद किया| उनकी फिल्म ‘पठान और जवान’ ने दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई है| दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है|

शाहरुख खान के फैन्स को अब उनकी तीसरी फिल्म डंकी से भी वैसी ही उम्मीद है, उन्हें पता है कि यह फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी| इस फिल्म में मेल लीड के रूप में शाहरुख खान हैं तो वहीं फीमेल लीड में तापसी पन्नू नजर आएंगी| तो दूसरी तरफ अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कलाकार बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा है| फिल्म की रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, फैन्स ने एडवांस बुकिंग में खूब दिलचस्पी दिखाई और भर-भर के बुकिंग कराई।

Dunki Box Office Collection Day 1

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है इस फिल्म ने एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है| Dunki Box Office Collection में एडवांस बुकिंग भी काफी मददगार साबित होती दिख रही है|

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डंकी फिल्म को डायरेक्ट किया है| राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों में से एक हैं उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं| उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जो की बॉक्स ऑफिस पर सफल और ब्लॉकबस्टर रही है| उनकी फिल्मों के सफल रिकॉर्ड के चलते उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) पर प्रभाव डालती है|

डंकी स्टार कास्ट

*अभिनेता/अभिनेत्री-                            *चरित्र का नाम-

शाहरुख खान.                                     हरदयाल “हार्डी” सिंह                                                          ढिल्लों

तापसी पन्नू                                          मनु

विक्की कौशल.                                     सुखी

बोमन ईरानी                                         गुलाटी

विक्रम कोचर                                        बुग्गू लखनपाल

अनिल ग्रोवर.                                        बल्ली

ज्योति सुभाष                                       बुग्गू की दादी

Dunki Box Office Collection:

डंकी’ की कहानी

कहानी की शुरुआत में मनु (तापसी पन्नू) जो की ब्रेन ट्यूमर की बीमारी ग्रसित होती है, वह अस्पताल से भाग जाती है, क्योंकि उसे अपने देश भारत लौटना है। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के कारण मनु के पास जिंदगी के कुछ दिन ही बचे हैं| मनु ने 25 साल पहले अपने दोस्तों बुग्गु (विकर्म कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) के साथ अपना देश छोड़ दिया था। ये लोग इलिगल इमिग्रेंट्स बनकर लंदन में पैसे कमाकर अपने घर-परिवार के बिगड़े हालातों को सुधारने की जिद लेकर आए थे। मगर अब उसे लगता है की सिर्फ हार्डी (शाहरुख खान) ही उसके लिए देश वापसी का ये काम कर सकता है। कहानी इसके बाद फ़्लैशबैक में चली जाती है|

Dunki Box Office Collection
Dunki Box Office Collection

मनु, बुग्गु, बल्ली और सुखी (विकी कौशल) चारो बस एक ही धुन में रहते हैं कि वह लोग किसी तरह लंदन पहुंच जाएं और वहां जाकर ढेर सारा पैसा कमाये| इन सभी को पैसो की बहुत ज़रूरत होती है, मनु को अपना गिरवी रखा घर छुड़वाने के लिए पैसे चाहिए, तो बुग्गु और बल्ली भी अपने घर के ख़राब हालात के कारण लंदन जाना चाहते हैं| वही सुखी लंदन में अपने पति की घरेलू हिंसा की शिकार अपनी प्रेमिका को वापस लाना चाहता है।

लंदन जाने के लिये फर्जी वीजा में इनके काफी पैसे जाया हो जाते हैं, मगर इन्हें रास्ता नहीं मिलता। तभी इनके कस्बे लाल्टू में एक जांबाज फौजी हार्डी पहुंचता है। वह हाथ पर गुदवाए एक ऐसे टैटू वाले शख्स की तलाश में है, जिसने कई साल पहले उसकी जान बचाई थी।

मनु से जब हार्डी की मुलाकत होती है, तो पता चलता है कि वह शख्स और कोई नहीं मनु का भाई था, जो एक हादसे में मर चुका है। हार्डी यहां इन सभी युवाओं की आर्थिक दिक्कतों और सपनों को समझता है और उनसे वाकिफ़ होता है, और विदेश जाने में उनका साथ देने के लिए तैयार हो जाता है।

धीरे-धीरे हार्डी को मनु से प्यार भी हो गया है। इसी बीच सुखी अपनी प्रेमिका की आत्महत्या की खबर सुनकर खुद भी खुदकशी कर लेता है। यूके जाने के लिए ये तीनों वीजा घोटाला, नकली शादी, नकली स्टूडेंट आईडी और एग्जाम्स के तमाम हथकंडे अपनाते हैं, मगर इन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता| तो ये सभी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रास्ते अवैध रूप से यूके में प्रवेश करने का रूट अपनाने का फैसला करते हैं| अंततः ये सभी वहां पहुंचते हैं, मगर फिर हार्डी को अपने देश वापिस भेज दिया जाता है।

अब मनु ने 25 साल बाद हार्डी के सामने उन लोगों को अपने देश वापिस ले जाने की गुहार लगाई| क्या हार्डी इन लोगों की घर वापसी करवा पाएगा? क्या वह मनु की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर पाएगा? क्या इनका 25 साल का अधूरा प्रेम पूर्णता तक पहुंच पाएगा? इन सारे सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

डंकी का ट्रेलर

डंकी Overview

  • निर्देशक-    राजकुमार हिरानी
  • लेखक –    अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी, ​​कनिका ढिल्लन
  • निर्माता –   गौरी खान, राजकुमार हिरानी
  • कलाकार – शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल,                            बोमन ईरानी
  • छायांकन – मुरलीधरन सी.के., मानुष नंदन, अमित रॉय,                            कुमार पंकज
  • संपादन –   राजकुमार हिरानी
  • संगीत –     गीत: प्रीतम, स्कोर: अमन पंत

Know More 9

Read more

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड ने बाइक पर निकाला EMI ऑफर, सिर्फ ₹5000 में ले जाए घर

New Year Offer Hunter 350

साल 2023 ख़त्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है| मोटरसाइकिल कंपनियां इस शुभ अवसर पर अपने मौजुदा स्टॉक को खत्म करने के लिए अलग-अलग कई ऑफर निकाल रही है| रॉयल एनफील्ड में भी इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अपनी रॉयल एनफील्ड Hunter 350 पर EMI ऑफर निकाला है|

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत- 3 वेरिएंट के साथ रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाजार में उपलब्ध है| हंटर 350 में ग्राहकों को कंपनी ने 8 कलर विकल्प भी दिए हैं| हंटर 350 की दिल्ली की ऑन-रोड कीमत के बारे में बात करें तो इसकी “हंटर 350 रेट्रो फैक्ट्री” वेरिएंट की कीमत ₹1,73,111, वही “हंटर 350 मेट्रो डैपर” वेरिएंट की कीमत ₹1,94,626 हैं|रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के टॉप मॉडल “हंटर 350 मेट्रो रिबेल” की कीमत ₹2,00,070 हैं|

1.हंटर 350 रेट्रो फैक्ट्री (डिस्क ब्रेक, स्पोक व्हील)-  ₹1,73,111

2.हंटर 350 मेट्रो डैपर (डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील)-  ₹ 1,94,626

3.हंटर 350 मेट्रो रिबेल (डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील)- ₹ 2,00,070

New Year Offer Hunter 350
New Year Offer Hunter 350

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पर EMI Plan-

कंपनी इसे रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को 40,000 के डाउन पेमेंट पर उपलब्ध कराती है। जिसके लिए आपको 3 साल के लिए 12% की ब्याज दर से EMI किस्त जमा करानी होगी| इस डाउन पेमेंट के साथ आपको इस EMI Plan में प्रत्येक महीने की EMI मात्र 5,029 रुपए प्रति महीने की पड़ेगी| यह EMI Plan और कीमत अलग-अलग राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है| अपने नजदीकी डीलरशिप से आप इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं|

New Year Offer Hunter 350: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फीचर्स-

अगर हम फीचर्स की बात करें तो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में आपको एक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक एनालॉग मीटर के साथ स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, स्टैंड अलर्ट और वास्तविक समय जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलते हैं।

हंटर 350 के टॉप वेरिएंट में आपको चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ट्रिप नेविगेशन सिस्टम और जीपीएस जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इसकी न्यूनतम डिज़ाइन के कारण एक शानदार दिखने वाली मोटरसाइकिल के रूप में पेश होती है और इसमें बहुत ज्यादा बॉडी पैनल नहीं हैं|

हंटर 350 एक बड़े ईंधन टैंक और साइड कवर के साथ आती है। इसमें समान राइड डेटा डिस्प्ले यूनिट – पार्ट एनालॉग, पार्ट डिजिटल मिलता है क्योंकि इसमे मेट्योर 350 से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लिया गया है। हंटर 350 में जीपीएस स्क्रीन की सुविधा नहीं दी गयी है, इसे आप अलग से इंस्टॉल करवा सकते है| इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगा| इसमें बाएं स्विचगियर के ठीक नीचे एक यूएसबी पोर्ट भी रखा गया है।

New Year Offer Hunter 350
New Year Offer Hunter 350

 

 

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 इंजन-

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349.34cc BS6 इंजन है जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका 349cc, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन पांच-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है| इस इंजन के साथ आप 114 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ सफर कर सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सस्पेंशन और ब्रेक-

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम का यूज़ किया गया है, जिसके चलते यह फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ आती है|हंटर 350 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे की ओर स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अवशोषक के द्वारा इस गाड़ी को नियंत्रण में रखा गया है।

विशेष विवरण:

विस्थापन –                349.34 सीसी

अधिकतम शक्ति –      20.2 बीएचपी @ 6100 आरपीएम

अधिकतम टोर्क –        27 एनएम @ 4000 आरपीएम

माइलेज – ARAI –     36 किमी/लीटर

माइलेज  –                 35 किमी/लीटर

राइडिंग रेंज –              455 कि.मी

उच्चतम गति –            114 किलोमीटर प्रति घंटा

ईंधन टैंक की क्षमता –   13 लीटर

आरक्षित ईंधन क्षमता –  2.6 लीटर

उत्सर्जन मानक –         बीएस6

ईंधन प्रकार –              पेट्रोल

फ्रंट सस्पेंशन –            टेलीस्कोपिक, 41 मिमी कांटे, 130 मिमी                                  यात्रा

पीछे का सस्पेंशन –      6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ ट्विन                                  ट्यूब इमल्शन शॉक अवशोषक

ब्रेकिंग सिस्टम –          सिंगल चैनल एबीएस

फ्रंट ब्रेक प्रकार –          डिस्क

सीट की ऊंचाई –          800 मिमी

धरातल –                   150 मिमी

कुल लंबाई –               2055 मिमी

कुल चौड़ाई –               800 मिमी

समग्र ऊंचाई –              1055 मिमी

व्हीलबेस –                   1370 मिमी

Read more

Upcoming Smartphone 2024: जनवरी में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे तो करे थोड़ा इंतजार

Upcoming Smartphone 2024:

जनवरी 2024 में  भारत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको भी थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए| हम आपके सामने ऐसे 10 नए धांसू स्मार्टफोन लेकर आ रहे हैं जो जनवरी 2024 में लॉन्च होने वाले हैं| तो आइए देखते हैं कौन-कौन से हैं वो 10 नए स्मार्टफोन…

भारत में लॉन्च होने वाले 10 Upcoming Smartphone 2024 की लिस्ट…

  1. OnePlus 12 5G
  2. OnePlus 12R
  3. Redmi Note 13 5G
  4. Redmi Note 13 Pro Plus
  5. Redmi Note 13 Pro
  6. Poco M6 5G
  7. Infinix Hot 40
  8. Coolpad CP 12s
  9. Samsung Galaxy A25 5G
  10. Vivo Y36m

Upcoming Smartphone 2024

Upcoming Smartphone 2024
Upcoming Smartphone 2024

1. OnePlus 12 5G

वनप्लस 12 5जी स्मार्टफोन भारत में 23 जनवरी 2024 को लॉन्च होने वाला है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 50,650 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज-   256GB, 512GB, 1TB स्टोरेज

रैम –      12 जीबी, 16 जीबी, 24 जीबी रैम

कैमरा –  50MP + 64MP + 48MP प्राइमरी कैमरा, 32MP                 फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.82 इंच, 1440 x 3168 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – क्वालकॉम SM8650-AB स्नैपड्रैगन 8 जेन 3                        (4nm), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5400 एमएएच बैटरी

2. OnePlus 12R

वनप्लस 12आर स्मार्टफोन भी 23 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 58,999 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –   256GB स्टोरेज

रैम –        16 जीबी रैम

कैमरा –    50MP + 50MP + 8MP प्राइमरी कैमरा, 16MP                    फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –   6.7 इंच, 1240 x 2772 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर –  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 (4nm), ऑक्टा कोर

बैटरी –     नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

3. Redmi Note 13 5G

रेडमी नोट 13 5जी स्मार्टफोन भारत में 4 जनवरी 2024 को लॉन्च होने वाला है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 13,640 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  128GB, 256GB स्टोरेज

रैम –       6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी रैम

कैमरा –   108MP + 2MP डुअल प्राइमरी कैमरा, 16MP फ्रंट                 कैमरा

डिस्प्ले –  6.67 इंच 1080 x 2400 पिक्सल, डिस्प्ले

प्रोसेसर – मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 (6nm), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

4. Redmi Note 13 Pro Plus 

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस स्मार्टफोन भी 4 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित  23,100 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –   256GB, 512GB स्टोरेज

रैम –       12 जीबी, 16 जीबी रैम

कैमरा –   200MP + 8MP + 2MP ट्रिपल प्राइमरी कैमरा,                      16MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.67 इंच 1220 x 2712 पिक्सल, डिस्प्ले

प्रोसेसर – मीडियाटेक डाइमेंशन 7200-अल्ट्रा (4nm), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

5. Redmi Note 13 Pro

रेडमी नोट 13 प्रो स्मार्टफोन भी 4 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 17,320   रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  128GB, 256GB, 512GB स्टोरेज

रैम –       8 जीबी, 12 जीबी, 16 जीबी रैम

कैमरा –   200MP + 8MP + 2MP ट्रिपल प्राइमरी कैमरा,                      16MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.67 इंच 1220 x 2712 पिक्सल, डिस्प्ले

प्रोसेसर – स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 (4nm), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5100 एमएएच बैटरी

6. Poco M6 5G

पोको M6 5G स्मार्टफोन भारत में 22 दिसंबर 2023 को लॉन्च होने जा रहा है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 18,999 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  256GB स्टोरेज

रैम –       8 जीबी रैम

कैमरा –   50MP + 2MP डुअल कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.74 इंच 720 x 1600 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ (6 एनएम), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

7. Infinix Hot 40

इनफिनिक्स हॉट 40 स्मार्टफोन भारत में जनवरी 2024 में लॉन्च हो सकता है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 16,999 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  128GB, 256GB स्टोरेज

रैम –       8 जीबी रैम

कैमरा –   50MP + 2MP + AI ट्रिपल लेंस प्राइमरी कैमरा,                      12MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.78 इंच, 1080 x 2460 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – मीडियाटेक MT6769H हेलियो G88 (12nm),                   ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-पो 5000 एमएएच बैटरी

8. Coolpad CP 12s

कूलपैड सीपी 12एस स्मार्टफोन भारत में 2024 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकता है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 18,999 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  128GB, 256GB स्टोरेज

रैम –       6 जीबी, 8 जीबी रैम

कैमरा –   48MP + 2MP + 2MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट               कैमरा

डिस्प्ले –  6.79 इंच 720 x 1640 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – यूनिसोक टाइगर टी616 (12 एनएम), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-पो 5000 एमएएच बैटरी

9. Samsung Galaxy A25 5G

सैमसंग गैलेक्सी A25 5G स्मार्टफोन भारत में 2024 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकता है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 22,500 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज –  128GB स्टोरेज

रैम –       6 जीबी, 8 जीबी रैम

कैमरा –   50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल प्राइमरी कैमरा,                         13MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले –  6.5 इंच 1080 x 2340 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – सैमसंग का Exynos 1280 (5 एनएम), ऑक्टा कोर

बैटरी –    नॉन-रिमूवेबल ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

10. Vivo Y36m

विवो Y36m स्मार्टफोन भी भारत में 2024 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकता है| भारत में इसकी कीमत अनुमानित 14,690 रुपये तक हो सकती है|

स्पेसिफिकेशन्स-

स्टोरेज – 128GB, 256GB स्टोरेज

रैम –      6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी रैम

कैमरा –  13MP प्राइमरी कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा

डिस्प्ले – 6.56 इंच, 720 x 1612 पिक्सल डिस्प्ले

प्रोसेसर – मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 MT6833, ऑक्टा कोर

बैटरी –    गैर-हटाने योग्य ली-आयन 5000 एमएएच बैटरी

Know More about Upcoming Smartphone 2024

Read more

IPL Auction 2023 Live: प्रत्येक फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची

IPL Auction 2023 Live: जानिए किस फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को इस मिनी नीलामी में खरीदा है-

IPL Auction 2023 Live मंगलवार को दुबई में कोका कोला एरिना में हुई जिसमें सभी फ्रेंचाइजी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और करोड़ों रुपये में खिलाड़ियों को खरीदा|

IPL के इतिहास में सबसे महंगे बिकाने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क बने हैं, उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया| वही एक दिवसीय विश्व कप 2023 की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिन्स को 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया| न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल क्या नीलामी में कीमत के मामले में तीसरे नंबर पर रहे, उन्हें 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया|

IPL Auction 2023 Live
IPL Auction 2023 Live

IPL Auction 2023 Live में खिलाड़ियों की भारी भरकम बोलियों में देश-विदेश के और भी खिलाड़ियों पर बोलिया लगाई गई| तो आइए जानते हैं कि किस फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा और उन्हें कितने रुपये दिए जाएंगे…

IPL Auction 2023 Live में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी-

  1. Chennai Super Kings
  2. Mumbai Indians
  3. Royal Challengers
  4. Kolkata Knight Riders
  5. Sunrisers Hyderabad
  6. Rajasthan Royals
  7. Delhi Capitals
  8. Gujarat Titans
  9. Lucknow Super Giants
  10. Punjab Kings

IPL Auction 2023 Live

1. Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस नीलामी में अच्छी खासी बोली लगाई| चेन्नई सुपर किंग्स ने इस नीलामी में अपनी टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा| आओ जानते हैं वह कौन-कौन है इस नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी…

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live
  • डेरिल मिशेल – (₹14 करोड़)
  • समीर रिज़वी – (₹8.40 करोड़)
  • शार्दुल ठाकुर – (₹4 करोड़)
  • मुस्तफिजुर रहमान – (₹2 करोड़)
  • रचिन रवीन्द्र – (₹1.8 करोड़)
  • अरवेल्ली एवेनिश – (₹20 लाख)

2. Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा बोली गेराल्ड कोएत्ज़ी के लिए लगी| मुंबई इंडियंस ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में खरीदा| मुंबई इंडियंस द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट…

  • गेराल्ड कोएत्ज़ी – (₹5 करोड़)
  • दिलशान मदुशंका – (₹4.60 करोड़)
  • नुवान तुषारा – (₹4.80 करोड़)
  • मोहम्मद नबी – (₹1.50 करोड़)
  • श्रेयश गोपाल – (₹20 लाख)
  • शिवालिक शर्मा – (₹20 लाख)
  • नमन धीर – (₹20 लाख)
  • अंशुल कंबोज – (₹20 लाख)

3. Royal Challengers

नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी में अलज़ारी जोसफ है|उन्हें 11.50 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है| रॉयल चैलेंजर्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट…

  • अलज़ारी जोसफ -(₹11.50 करोड़)
  • यश दयाल – (₹5 करोड़)
  • लॉकी फर्ग्यूसन – (₹2 करोड़)
  • टॉम कैरन – (₹1.50 करोड़)
  • सौरव चौहान – (₹20 लाख)
  • स्वप्निल सिंह – (₹20 लाख)

4. Kolkata Knight Riders

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा खिलाड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है| उनके द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की सुची…

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live
  • मिशेल स्टार्क – (₹24.75 करोड़)
  • मुजीब उर रहमान – (₹2 करोड़)
  • शेरफेन रदरफोर्ड – (₹1.50 करोड़)
  • गस एटकिंसन – (₹1 करोड़)
  • मनीष पांडे – (₹50 लाख)
  • चेतन सकारिया – (₹50 लाख)
  • एसके भारत – (₹50 लाख)
  • अंगकृष रघुवंशी – (₹20 लाख)
  • साकिब हुसैन -(₹20 लाख)
  • रमनदीप सिंह – (₹20 लाख)

5. Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिन्स को भारी भरकम बोली लगाकर 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा|

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live
  • पेट कमिन्स – (₹20.50 करोड़)
  • ट्रैविस हेड – (₹6.80 करोड़)
  • जयदेव उनादकट – (₹1.60 करोड़)
  • वनिंदु हसरंगा – (₹1.50 करोड़)
  • आकाश महाराज सिंह – (₹20 लाख)
  • झटवेध सुब्रमण्यम – (₹20 लाख)

6. Rajasthan Royals 

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल रहे| राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा|

  • रोवमैन पॉवेल – (₹7.40 करोड़)
  • शुभम दुबे – (₹5.80 करोड़)
  • नंद्रे बर्गर – (₹50 लाख)
  • टॉम कोहलर कैडमोर – (₹40 लाख)
  • आबिद मुश्ताक – (₹20 लाख)

7. Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स अपना सबसे महंगा खिलाड़ी 7.20 करोड़ रुपए में  कुमार कुशाग्र को खरीदा|

  • कुमार कुशाग्र – (₹7.2. करोड़)
  • झे रिचर्डसन – (₹5 करोड़)
  • हैरी ब्रूक – (₹4 करोड़)
  • सुमित कुमार – (₹1 करोड़)
  • साई आशा – (₹75 लाख)
  • ट्रिस्टन स्टब्स – (₹50 लाख)
  • रिकी भुई – (₹20 लाख)
  • स्वास्तिक चिकारा – (₹20 लाख)
  • रसिख दार सलाम – (₹20 लाख)

8. Gujarat Titans 

गुजरात टाइटन की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी स्पेंसर जॉनसन रहे, उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया|

  • स्पेंसर जॉनसन – (₹10 करोड़)
  • शाहरुख खान- (7.40 करोड़)
  • उमेश यादव – (5.80 करोड़)
  • रॉबिन मिंज – (3.60 करोड़)
  • शुशांत मिश्रा – (₹2.20 करोड़)
  • कार्तिक त्यागी – (₹60 लाख)
  • मानव सुथार – (20 लाख)
  • अज़मतुल्ला ओ – (₹20 लाख)

9. Lucknow Super Giants 

शिवम मावी 6.40 करोड़ रुपये के साथ लखनऊ सुपर जॉइंट के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे|

  • शिवम मावी -(₹6.40 करोड़)
  • मणिमरन एस – (₹2.20 करोड़)
  • डेविड विली – (₹2 करोड़)
  • एस्टन टर्नर – (₹1 करोड़)
  • अरशद खान – (₹20 लाख)
  • अर्शिन कुलकर्णी – (₹20 लाख)

10. Punjab Kings

पंजाब किंग्स ने अपनी सबसे महँगी बोली के रूप में हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा|

  • हर्षल पटेल – (₹11.75 करोड़)
  • रिले रोसौव – (₹8 करोड़)
  • क्रिस वोक्स – (₹4.20 करोड़)
  • शशांक सिंह – (₹20 लाख)
  • प्रिंस चौधरी – (₹20 लाख)
  • आशुतोष शर्मा – (₹20 लाख)
  • विश्वनाथ सिंह – (₹20 लाख)
  • तनय त्यागराजन – (₹20 लाख)

Read more

IPL Auction 2023 Live: Mitchell Starc, Pat Cummins से लेकर Daryl Mitchell, Rachin Ravindra को करोड़ों में खरीदा, फ्रेंचाइजीयो ने खोली तिजोरी…

IPL Auction 2023 Live

IPL Auction 2023 Live: Mitchell Starc, Pat Cummins से लेकर Daryl Mitchell, Rachin Ravindra को करोड़ों में खरीदा

IPL 2024 कि तैय्यारियां शुरू हो चुकी है|आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया दुबई में शुरू हो चुकी है| आईपीएल 2024 में भाग लेने वाली सभी टीम अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेने के लिए जोर शोर से IPL auction 2023 में हिस्सा ले रही है|

IPL Auction 2023 Live के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए और उन्हे अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजीयो ने करोड़ों की बोलियाँ लगाई|पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क दोनों को करोड़ों में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर ने खरीद लिया|

•Pat Cummins

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के लिए यह साल स्वर्णिम साल के रूप में रहा है| हाल ही में हुये भारत में वनडे विश्व कप में उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप अपने नाम किया था| उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के चलते IPL Auction 2023 Live के अनुसार आईपीएल नीलामी में उन्हें 20.50 करोड़ रुपए की कीमत में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया|

•Mitchell Starc

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live

IPL Auction 2023 Live के अनुसार मिशेल स्टार्क आईपीएल नीलामी 2024 में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं|ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को केकेआर ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर 24.75 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम का हिसा बना लिया है|

IPL Auction 2023 Live के अनुसार डेरिल मिशेल और रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को दुबई में कोका कोला एरिना में नीलामी के दौरान अपनी टीम में लेने के लिए भारी भरकम बोली लगाई| करोड़ों रुपया खर्च कर के लिया अपनी टीम में|

न्यूजीलैंड के दो ऑल राउंडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने करोड़ो रुपए खर्च करके अपने पाले में ले लिया है| चेन्नई सुपर किंग्स ने जिन दो ब्लैक कैप खिलाड़ियों को खरीदा है वो है Daryl Mitchell और रचिन रवींद्र| दोनों ने वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था|

•Daryl Mitchell

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live

चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम का हिसा बनाया| डेरिल मिशेल आईपीएल नीलामी 2024 में 14 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं|

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल को आईपीएल 2023 की नीलामी में खरिदने के लिए तीन टीमों में जबरदस्त बोलियां लगी|पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स डोनों के बीच शुरूआत से इन पर बोली लग रही थी बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ रुपये की बोली में प्रवेश किया और डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया| सीएसके के कैंप में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और मिशेल सेंटनर भी मौजुद है|

•Rachin Ravindra

IPL Auction 2023 Live 
IPL Auction 2023 Live

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी 2023 में मंगलवार को दुबई में कोका कोला एरिना में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये में साइन किया|

रचिन रवींद्र को अपनी टीम में लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोलियां लगनी शुरू हो गई थी| लेकिन लास्ट में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये में खरीद कर सीएसके का हिस्सा बनाया|

हाल ही में भारत में हुए 2023 वनडे वर्ल्ड कप में रचिन रवींद्र काफी हाईलाइट रहे थे| उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 578 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 10 पारियां खेलीं| वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रचिन रवींद्र चौथे स्थान पर रहे थे|

आईपीएल नीलामी में इतनी मोटी रकम देने के बाद देखना है कि इन खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस कैसा रहता है|करोड़ों रुपये में खिलाडियों को ख़रीदने के बाद फ्रेंचाइजी को पूरी उम्मीद है की यह सभी खिलाड़ी मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, और अपनी टीम को मैच जिताएंगे और आईपीएल का ख़िताब दिलाएंगे|

Read more

How to stay young forever: 40 की उम्र में भी ऐसे रख सकते हैं खुद को यंग..

How to stay young forever:

अपने लाइफस्टाइल, डाइट और स्किनकेयर में कुछ बदलाव करके व कुछ हेल्‍दी हैबिट्स को शामिल करके आप 40 की उम्र बाद भी आप यंग और यूथफुल दिख सकते हैं|

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में भी बदलाव आने लगते हैं, जिसके चलते हमारी बॉडी के शेप में भी बदलाव आने लगते हैं| 40 की उम्र के बाद हमारी बॉडी वैसे काम नहीं करती जैसे कि 18-20  की उम्र में करती है| हालांकी हम अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके जैसे कि नियमित व्यायाम, वजन को कंट्रोल कर के, स्वस्थ आहार, भरपुर नींद, त्वचा की देखभाल आदि का ध्यान रख कर 40 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं| एक अच्छी स्वस्थ जीवनशैली आपको यंग रखने में सहायता दे सकती है|क्या आप जानना चाहते हैं की How to stay young forever तो आइये जानते हैं इसके बारे में….

How to stay young forever:

सुबह की अच्छी दिनचर्या-  सुबह-सुबह दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा निकलता है, जैसे कि…

1.एक्सरसाइज करना- रोज़ाना कसरत करना एक अच्छी आदत मानी जाती है|रोज सुबह वर्कआउट करने से आपका शरीर सुडोल बनता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती रहती है व इंसान फ़िट रहता है| इसे व्यक्ती के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है| आप सुबह की एक्सरसाइज में जॉगिंग, कार्डियो, पुश अप्स और वेट लिफ्टिंग जैसी एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं|

How to stay young forever
How to stay young forever

2.स्किन का ख्याल रखना- व्यायाम के साथ-साथ आपको अपनी त्वचा की देखभाल पर भी ध्यान देना चाहिए| बिना दाग धब्बों वाली साफ-सुथरी त्वचा के लिए आपको दिन में 3 से 4 बार ठंडे पानी से अपने मुंह को धोना चाहिए| रोज आपको गुलाब जल से अपनी त्वचा को साफ करना चाहिए| त्वचा की देखभाल के लिए आप घरेलू उपचार भी कर सकते हैं इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग अपनी त्वचा को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं|जिससे आपकी मृत त्वचा कोशिकाऐ हट जाये और आपकी त्वचा चमकदार बने| आप त्वचा के टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर चुने जिससे चेहरा रूखा-सूखा या चिपचिपा ना नजर आए| अपनी त्वचा को साफ-सुथरी और चमकदार बनाये रखने के लिए आप नीचे दिए गए कुछ खास नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तमाल कर सकते हैं…

1. Facewash

2. Face Mask

3. Moisturizer

How to stay young forever
How to stay young forever

3.हेल्दी नाश्ता करना- स्वस्थ और आकर्षक दिखने में खान-पान का बहुत बड़ा और अहम योगदान है| हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह हेल्दी नाश्ता करना चाहिए| आप नाश्ते में फल, ओट्स, पोहा, उपमा, दलिया या अंडे को शामिल कर सकते हैं|आपको चिप्स, स्नैक्स, जंक फूड, कोल्ड ड्रिक जैसी चीज़ों का इस्तमाल नहीं करना चाहिए|

How to stay young forever
How to stay young forever

4.खुद को हाइड्रेट रखना- शरीर में पानी की कमी होने से हमारी त्वचा खराब हो सकती है और अन्य बीमारियाँ भी लग सकती है|हेल्‍दी और ग्‍लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है इसलिए आपको दिन भर में थोड़ा थोड़ा करके खूब पानी पीना चाहिए| दिन भर में आपको कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए|यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा|

5.मेंटल एक्सरसाइज- बॉडी के साथ साथ अपने माइंड को भी यंग रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ-साथ भूलने की समस्या शुरू हो जाती है| माइंड को स्वस्थ रखने के लिए आपको उसे बिजी रखना होगा ताकि आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहें| आपको मानसिक व्यायाम के साथ-साथ किताबें भी पढ़नी चाहिए ताकि एकाग्रता बनी रहे|

6.भरपूर नींद लेना-  नींद की कमी से आपकी स्किन क्वालिटी पर भी प्रभाव पड़ता है और साथ ही यह आपके मूड को भी प्रभावित करती है| शरीर की दिन भर की थकान को दूर करने के लिए भरपूर नींद की अवश्यकता होती है|इसके लिए आपको रात्रि में सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए|

Click Here To Know More about How to stay young forever

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें|

Read more

Dawood Ibrahim अंडरवर्ल्ड डॉन को दिया जहर, कराची के 1 अस्पताल में भर्ती

Dawood Ibrahim कराची के अस्पताल में भर्ती खाया जहर Dawood Ibrahim अंडरवर्ल्ड डॉन भारत से फ़रार चल रहा है, सुत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है उसे जहर देने की बात सामने आ रही है|सूत्रों ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को गंभीर स्वास्थ्य जटिलता के कारण पाकिस्तान के कराची … Read more