Mahindra XUV300 Facelift प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ करेगी मार्केट में एंट्री, जानिये डिटेल…

Mahindra XUV300 Facelift 2024

महिंद्रा नए साल की शुरुआत के साथ अपने नए जेनरेशन की xuv300 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा xuv300 को 2024 के मध्य में लॉन्च किया जाने की उम्मीद है। वर्तमान में महिंद्रा xuv300 फेसलिफ्ट सब कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के अंदर सबसे बेहतरीन पावर देने वाली एसयूवी है। नई XUV300 फेसलिफ्ट में बेहतरीन डिजाइन लैंग्वेज के साथ गजब के फीचर्स मिलने वाले हैं। आगे आगामी xuv300 फेसलिफ्ट के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

Mahindra XUV300 Facelift 2024 जासूसी छवि

सामने आई नई जासूसी छवि में हम xuv300 फेसलिफ्ट में बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नया एक कंट्रोल पैनल और नीचे की तरफ वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ एक अपडेटेड सेंट्रल कंसोल को देख सकते हैं।

Mahindra XUV300 Facelift
Mahindra XUV300 Facelift

इसके अलावा नई जनरेशन xuv300 फेसलिफ्ट में सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया फ्रंट प्रोफाइल काफी हद तक आगामी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों से प्रेरित होने वाली है। इसमें सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया ग्रिल के साथ नया एलइडी डीआरएल लाइट यूनिट और हेडलाइट सेटअप के साथ एलइडी फोग लाइट यूनिट मिलने वाला है। पीछे की तरफ भी हमें नई एलइडी टेल लाइट यूनिट के साथ संशोधित बंपर पेश किया जाने वाला है। साइड प्रोफाइल में हमें नए मिश्र धातु के एलॉय व्हील्स पेश किए जाएंगे, जो की खास तौर पर टॉप वैरियंट के लिए उपलब्ध होंगे।

Mahindra XUV300 Facelift Features List

सुविधाओं में जैसा कि हमने पहले ही देखा है कि इसे बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा इस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, बेहतरीन कार कनेक्टिविटी तकनीकी, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, आगे की तरफ हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ हवादार सीट, डुएल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की यात्रियों के लिए खास ऐसी इवेंट और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट मिलने वाला है।

Mahindra XUV300 Facelift
Mahindra XUV300 Facelift

महिंद्रा xuv 300 फेसलिफ्ट SUB कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के अंदर पहली एसयूवी होने वाली है, जिसे की बड़ी पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया जाएगा।

Mahindra XUV300 Facelift Safety Features

सुरक्षा सुविधा में भी इसे कई एडवांस तकनीकी के साथ लैस किए जाने की संभावनाएं हैं। वर्तमान में इसी सेगमेंट के अंदर किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू को लेवल वन ADAS तकनीकी के साथ पेश किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार xuv 300 फेसलिफ्ट को भी लेवल 1 ADAS तकनीकी के साथ संचालित किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा इस स्टैंडर्ड तौर पर सिक्स एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल हॉल एसिस्ट, 360 डिग्री कैमरा मिलने वाला है।

Mahindra XUV300 Facelift
Mahindra XUV300 Facelift

Mahindra XUV300 Facelift Engine

बोनट के नीचे इसे वर्तमान इंजन विकल्प के साथ संचालित किया जाएगा। 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन जो की 110 बीएचपी और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। 1.5 लीटर डीजल इंजन जो की 117 बीएचपी और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसके अलावा 1.5 लीटर TGDI इंजन जो की 130 बीएचपी और 250 एनएम तक का टॉर्क जनरेट करती है।

तीनों इंजन विकल्पों को स्टैंडर्ड तौर पर सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है, जबकि टर्बो पैट्रोल इंजन और डीजल इंजन को सिक्स स्पीड AMT गियर बॉक्स की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अपडेटेड एसयूवी को टॉक कनवर्टर गियर बॉक्स के साथ भी पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV 300 Facelift Launch Date In India

महिंद्रा अपनी नई जनरेशन XUV 300 फेसलिफ्ट को 2024 के मध्य में लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

Mahindra XUV 300 Facelift Price In India

आगामी XUV 300 की कीमत भारतीय बाजार में करीबन 9 लाख रुपए से शुरू होने वाली है। इसकी कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से प्रीमियम होने वाली है।

Mahindra XUV 300 Facelift Rivals

लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet Facelift, Hyundai Venue, Renault Kiger, Nissan Magnite और Maruti Fronx के साथ होता है।

यह भी पढ़े:

Tripti Dimri: एनिमल गर्ल 2024 में एक बार फिर बॉलीवुड की इन फिल्मों से फैंस को बनाएंगी अपना दीवाना !

Tripti Dimri: एनिमल गर्ल 2024 में एक बार फिर बॉलीवुड की इन फिल्मों से फैंस को बनाएंगी अपना दीवाना !

2 thoughts on “Mahindra XUV300 Facelift प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ करेगी मार्केट में एंट्री, जानिये डिटेल…”

Leave a Comment