Diya Kumari उप मुख्यमंत्री राजस्थान 2024 की करोड़ो में है दौलत, व्यक्तिगत विवरण, राजनीतिक कैरियर और भी बहुत कुछ…

Diya Kumari की चुनावी जीत

राजस्थान में नई सरकार गठित हो गई है। Diya Kumari ने हाल ही में 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के नव घोषित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उनके सह उपमुख्मंत्री डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा के साथ उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है|वह विद्याधर नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने 70,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है|

2019 से 2023 के बीच दिया कुमारी राजसमंद संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रह चुकी है।

Diya Kumari की संपत्ति का विचरण

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति अपने चुनावी हलफनामे में बताई है। उन्हे किमति गहनों का भी अत्यधिक शौक है, उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 75 लाख से अधिक कीमत के गहनों का जिक्र किया है| दिया कुमारी के पास सोने और हीरे का छह पीस का एक सेट है। इसमें एक नेकलेस, दो इयरिंग, दो कंगन और एक अंगूठी है। इसका कुल वजन 127 ग्राम है और इसकी कुल कीमत 17.21 रुपये लाख है। दिया कुमारी के पास चुनावी हलफनामे के हिसाब से सोने की चार चेन हैं जिनका कुल वजन 158.65 ग्राम है। जिनकी कुल कीमत 4.82 लाख रुपये आंकी गई है।

दिया कुमारी के चुनावी हलफनामे के हिसाब से उनके पास सोने के छह कंगन हैं। जिनकी कीमत 5.59 लाख रुपये और उनका कुल वजन 185.47 ग्राम बताया गया है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के पास सोने की छह अंगूठियां भी हैं। जिनकी कुल कीमत 3.46 लाख रुपये है और उनका कुल वजन 114.64 ग्राम है। दिया कुमारी के चुनावी हलफनामे में सोने की 10 ईयररिंग्स भी शामिल है, जिनकी कुल कीमत 4.39 लाख रुपये बताई गई है। ईयररिंग्स का कुल वजन 135.54 ग्राम बताया गया है| उनके पास छह पीस का एक सेट है जिसकी कुल कीमत 3.79 लाख रुपये बताई गई है, जिसमे एक सोने की चेन, दो ईयररिंग, दो कड़े और एक अंगूठी शामिल है|

करोड़ो के म्युचुअल फंड

Diya Kumari के चुनावी हलफनामे के हिसाब से उनके पास 15.52 करोड़ रुपये के बांड, डिवेंचर और शेयर जमा हैं। जिनमे 14.28 करोड़ रुपये के 28 म्युचुअल फंड हैं, और बीमा प्रीमियम के रूप में 13.52 लाख रुपये जमा हैं|

Diya Kumari की सलाना कमाई

करोड़ों में है उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की सालाना कमाई|उनके चुनावी हलफनामे में 2022-23 में उनकी कुल 2,88,31,100 रुपये की कमाई रही। वही 2021-22 में उन्होंने अपनी कुल कमाई 3,19,73,240 रुपये बताई थी। हालांकि, उनकी कमाई 2021-22 के मुकाबले घटी है।

आइये जानते हैं उनके व्यक्तित्व जीवन और राजनीति करियर के बारे में..

व्यक्तिगत विवरण

जन्म-                  30 जनवरी 1971 (उम्र 52),जयपुर,                                        राजस्थान, भारत

राजनीतिक दल-     भारतीय जनता पार्टी

जीवनसाथी-          नरेंद्र सिंह (डिवीजन 2018)

बच्चे-                  पद्मनाभ सिंह समेत 3

अभिभावक(s)-    भवानी सिंह,पद्मिनी देवी

निवास स्थान-       सिटी पैलेस, जयपुर

अल्मा मेटर-         मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली,महारानी गायत्री देवी                               गर्ल्स पब्लिक स्कूल,चेल्सी कॉलेज ऑफ                                    आर्ट्स, लंदन,एमिटी यूनिवर्सिटी, जयपुर|

दिया कुमारी भारत में ब्रिटिश राज के दौरान जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती हैं।

राजनीतिक कैरियर

Diya Kumari
Diya Kumari

दिया कुमारी 10 सितंबर 2013 को जयपुर में एक रैली में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। दिया कुमारी 2013 में पहली बार विधायक बनी, उन्होंने सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था|2019 में वह 5.51 लाख वोटों के मार्जिन से राजसमंद से लोकसभा का चुनाव जीती थी और संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं। उन्हें “सेव द गर्ल चाइल्ड” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था।

Know More

यह भी पढ़े

Article 370: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ‘सुप्रीम कोर्ट’ ने कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने को बरकरार रखने का फैसला सुनाया

https://taazakhabarein.com/article-370-indian-supreme-court-upholds-repeal/?amp=1

1 thought on “Diya Kumari उप मुख्यमंत्री राजस्थान 2024 की करोड़ो में है दौलत, व्यक्तिगत विवरण, राजनीतिक कैरियर और भी बहुत कुछ…”

Leave a Comment