Chiranjeevi On Salaar: ‘सालार’ फिल्म पर ‘चिरंजीवी’ ने कह डाली यह बड़ी बात ! बनी सुर्खियाँ !

Chiranjeevi On Salaar

Chiranjeevi On Salaar:  ‘सालार’ फिल्म इस समय अत्यधिक चर्चा में है| ‘सालार’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है वही फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं| इसी बिच इस फिल्म पर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जो सालार फिल्म के ऊपर प्रतिक्रिया है| चिरंजीवी की प्रतिक्रिया भी सालार फिल्म की तरह ही चर्चा का विषय है| इंटरनेट की दुनिया में हर तरफ सालार और प्रभास ने ही धूम मचा रखी है हर जगह इन्हीं की चर्चा है| दिलचस्प बात यह है कि सालार ने रिलीज के पहले दिन ही 95 करोड़ की भारी भरकम कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है|

Chiranjeevi On Salaar
Chiranjeevi On Salaar

हालांकी प्रभास अभिनीत ‘सालार’ का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से था| दोनों फिल्में सिनेमाघर में एक दिन के अंतराल में ही रिलीज हुई उसके बावजूद प्रभास की ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रखा है और भारी भरकम कमाई करने में सफल रही है| और अब चिरंजीवी के इस पर बयान (Chiranjeevi On Salaar) दिए जाने के बाद इसे और भी हाईप मिल रही है| आपको बता दें कि चिरंजीवी साउथ के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं उनके करोड़ो प्रशंसक हैं| पूरे भारत में चिरंजीवी की फिल्मों को पसंद किया जाता है| ये कहना बिलकुल उचित होगा कि चिरंजीवी भारतीय फिल्म जगत के सुपरस्टार हैं| इसिलिए उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है|

Chiranjeevi On Salaar

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सालार फिल्म की टीम को बधाई दी| वो फिल्म की बेहद तारीफ करते नजर आए हैं | उन्होने प्रभास की भी तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी है| चिरेंजीवी ने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (मुझे पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट (Chiranjeevi On Salaar) किया है, जिसमें उन्होने सालार फिल्म को और प्रभास को बधाई देते हुए लिखा कि “स्टार प्रभास आपको इस फिल्म के लिए हार्दिक शुभकामनाएं”| उन्होंने सालार के बॉक्स ऑफिस सक्सेस का जिक्र करते हुए पूरी टीम को भी बधाई दी है|

चिरंजीवी ने प्रभास के साथ-साथ सालार फिल्म के डायरेक्टर प्रशान्त नील को भी शुभकामनाये दी है| उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की पोस्ट में फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील को भी बधाई देते हुए लिखा (Chiranjeevi On Salaar) कि “प्रशांत नील आपको इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपने सचमुच अद्भुत कार्य किया है”| ये फिल्म सच में एक शानदार फिल्म है इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन देखने को मिलेंगे|

सालार ने डंकी को चटाई धूल

Chiranjeevi On Salaar
Chiranjeevi On Salaar

फिल्म की रिलीज से पहले ये अंदेशा लगाया जा रहा था कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी प्रभास की फिल्म सालार को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ सकती है| वही प्रभास के फैंस शाहरुख की डंकी को कामजोर बताते थक नहीं रहे| परंतु सालार ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा जमा लिया और कमाई के मामले में शाहरुख खान की डंकी को बहुत पीछे छोड़ दिया है| शाहरुख खान की डंकी ने पहले दिन जहां 30 करोड़ की कमाई की वही सालार ने पहले ही दिन 95 करोड़ की कमाई कर उसे पटकनी दे दी है|

सालार का ट्रेलर

सालार के निर्देशक प्रशांत ने सालार के सेकंड पार्ट की भी घोषणा कर दी है|

Read more

Salaar Vs Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ कौन सी फिल्म करेगी 2023 के अंत में बॉक्स ऑफिस पर राज !

Chiranjeevi On Salaar

Salaar Vs Dunki 2023 का अंत होने वाला है और दिसंबर के इस आखिरी महीने में दो दिग्गज स्टार की फिल्म रिलीज हो चुकी है| साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ‘डंकी’ दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए थिएटर में चल चुकी है और … Read more

Tupaki Movie Reviews: थलापति विजय और काजल अग्रवाल की 1 दमदार फिल्म

Tupaki Movie Reviews जगदीश थुप्पाकी (थलापति विजय) एक सैनिक है, वह एक मिशन पर जहां जाता है और आतंकवादी हमलों और 12 शूटआउट पुरुषों पर अपनी शैलियों, चाल और सबूतों पर विजय प्राप्त करता है। थलापति विजय अन्ना का प्रदर्शन अद्भुत, स्टाइलिश और शानदार प्रदर्शन, एक सैनिक जगदीश द्वारा करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, अद्भुत स्टाइलिश … Read more

Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने मचाया धमाल, ‘एनिमल’ के टूटेंगे सारे रिकॉर्ड !

Dunki Box Office Collection: ताजा खबरें के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं शाहरुख खान की रिलीज हो चुकी फिल्म डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) के बारे में|

शाहरुख खान के फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| शाहरुख खान की फिल्म डंकी का गजब का क्रेज उनके फैंस में देखा गया है| बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की साल 2023 की ये तीसरी फिल्म है, इससे पहले उनकी दो फिल्में आ चुकी हैं जिनको लोगों ने खूब पसंद किया| उनकी फिल्म ‘पठान और जवान’ ने दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई है| दोनों फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है|

शाहरुख खान के फैन्स को अब उनकी तीसरी फिल्म डंकी से भी वैसी ही उम्मीद है, उन्हें पता है कि यह फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी| इस फिल्म में मेल लीड के रूप में शाहरुख खान हैं तो वहीं फीमेल लीड में तापसी पन्नू नजर आएंगी| तो दूसरी तरफ अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कलाकार बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी इस फिल्म का हिस्सा है| फिल्म की रिलीज के पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, फैन्स ने एडवांस बुकिंग में खूब दिलचस्पी दिखाई और भर-भर के बुकिंग कराई।

Dunki Box Office Collection Day 1

शाहरुख खान की फिल्म डंकी को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है इस फिल्म ने एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 30 से 35 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की है| Dunki Box Office Collection में एडवांस बुकिंग भी काफी मददगार साबित होती दिख रही है|

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डंकी फिल्म को डायरेक्ट किया है| राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के शीर्ष निर्देशकों में से एक हैं उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ जाती हैं| उन्होने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जो की बॉक्स ऑफिस पर सफल और ब्लॉकबस्टर रही है| उनकी फिल्मों के सफल रिकॉर्ड के चलते उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection) पर प्रभाव डालती है|

डंकी स्टार कास्ट

*अभिनेता/अभिनेत्री-                            *चरित्र का नाम-

शाहरुख खान.                                     हरदयाल “हार्डी” सिंह                                                          ढिल्लों

तापसी पन्नू                                          मनु

विक्की कौशल.                                     सुखी

बोमन ईरानी                                         गुलाटी

विक्रम कोचर                                        बुग्गू लखनपाल

अनिल ग्रोवर.                                        बल्ली

ज्योति सुभाष                                       बुग्गू की दादी

Dunki Box Office Collection:

डंकी’ की कहानी

कहानी की शुरुआत में मनु (तापसी पन्नू) जो की ब्रेन ट्यूमर की बीमारी ग्रसित होती है, वह अस्पताल से भाग जाती है, क्योंकि उसे अपने देश भारत लौटना है। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के कारण मनु के पास जिंदगी के कुछ दिन ही बचे हैं| मनु ने 25 साल पहले अपने दोस्तों बुग्गु (विकर्म कोचर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) के साथ अपना देश छोड़ दिया था। ये लोग इलिगल इमिग्रेंट्स बनकर लंदन में पैसे कमाकर अपने घर-परिवार के बिगड़े हालातों को सुधारने की जिद लेकर आए थे। मगर अब उसे लगता है की सिर्फ हार्डी (शाहरुख खान) ही उसके लिए देश वापसी का ये काम कर सकता है। कहानी इसके बाद फ़्लैशबैक में चली जाती है|

Dunki Box Office Collection
Dunki Box Office Collection

मनु, बुग्गु, बल्ली और सुखी (विकी कौशल) चारो बस एक ही धुन में रहते हैं कि वह लोग किसी तरह लंदन पहुंच जाएं और वहां जाकर ढेर सारा पैसा कमाये| इन सभी को पैसो की बहुत ज़रूरत होती है, मनु को अपना गिरवी रखा घर छुड़वाने के लिए पैसे चाहिए, तो बुग्गु और बल्ली भी अपने घर के ख़राब हालात के कारण लंदन जाना चाहते हैं| वही सुखी लंदन में अपने पति की घरेलू हिंसा की शिकार अपनी प्रेमिका को वापस लाना चाहता है।

लंदन जाने के लिये फर्जी वीजा में इनके काफी पैसे जाया हो जाते हैं, मगर इन्हें रास्ता नहीं मिलता। तभी इनके कस्बे लाल्टू में एक जांबाज फौजी हार्डी पहुंचता है। वह हाथ पर गुदवाए एक ऐसे टैटू वाले शख्स की तलाश में है, जिसने कई साल पहले उसकी जान बचाई थी।

मनु से जब हार्डी की मुलाकत होती है, तो पता चलता है कि वह शख्स और कोई नहीं मनु का भाई था, जो एक हादसे में मर चुका है। हार्डी यहां इन सभी युवाओं की आर्थिक दिक्कतों और सपनों को समझता है और उनसे वाकिफ़ होता है, और विदेश जाने में उनका साथ देने के लिए तैयार हो जाता है।

धीरे-धीरे हार्डी को मनु से प्यार भी हो गया है। इसी बीच सुखी अपनी प्रेमिका की आत्महत्या की खबर सुनकर खुद भी खुदकशी कर लेता है। यूके जाने के लिए ये तीनों वीजा घोटाला, नकली शादी, नकली स्टूडेंट आईडी और एग्जाम्स के तमाम हथकंडे अपनाते हैं, मगर इन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता| तो ये सभी पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रास्ते अवैध रूप से यूके में प्रवेश करने का रूट अपनाने का फैसला करते हैं| अंततः ये सभी वहां पहुंचते हैं, मगर फिर हार्डी को अपने देश वापिस भेज दिया जाता है।

अब मनु ने 25 साल बाद हार्डी के सामने उन लोगों को अपने देश वापिस ले जाने की गुहार लगाई| क्या हार्डी इन लोगों की घर वापसी करवा पाएगा? क्या वह मनु की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर पाएगा? क्या इनका 25 साल का अधूरा प्रेम पूर्णता तक पहुंच पाएगा? इन सारे सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

डंकी का ट्रेलर

डंकी Overview

  • निर्देशक-    राजकुमार हिरानी
  • लेखक –    अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी, ​​कनिका ढिल्लन
  • निर्माता –   गौरी खान, राजकुमार हिरानी
  • कलाकार – शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल,                            बोमन ईरानी
  • छायांकन – मुरलीधरन सी.के., मानुष नंदन, अमित रॉय,                            कुमार पंकज
  • संपादन –   राजकुमार हिरानी
  • संगीत –     गीत: प्रीतम, स्कोर: अमन पंत

Know More 9

Read more

Kadak Singh Movie Review: Zee5 पर पंकज त्रिपाठी की real and relatable thriller मूवी जो उनके उम्दा अभिनय की विचित्रताएँ दिखाती है…

Kadak Singh Movie Review:

पंकज त्रिपाठी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं,उनके द्वारा निभाए गए किरदार दर्शकों के दिलों दिमाग में छाप छोड़ जाते हैं|वो अपनी बॉलीवुड की फिल्मों और वेब सीरीज से लोगों का मनोरंजन करते आये हैं|इसी कडी में उनकी एक और थ्रिलर फिल्म ‘कड़क सिंह’ Zee5 पर 8 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है|आइए जानते हैं फिल्म की कहानी और पात्रो के बारे में:

Kadak Singh Movie Review
पंकज त्रिपाठी As कड़क सिंह

”कड़क सिंह’ अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित (जिन्होंने पहले पिंक और लॉस्ट का निर्देशन किया है) एक थ्रिलर फिल्म है|यह एक मानवीय कहानी और एक थ्रिलर है कि कैसे सत्ता में बैठे लोग अपने  स्वार्थों के लिए आपका इस्तेमाल करते हैं और जरूरत पड़ने पर आपको फंसा देते हैं|सिर्फ फंसाने तक ही नहीं वे यहां तक कि आपकी जान लेने के लिए दबाव डालने के लिए कहानियां भी गढ़ते हैं।

Kadak Singh Movie Review:

कड़क सिंह एक सख्त पिता की कहानी नहीं है जो अपने बच्चों के प्रति कठोर होता है जिसके बदले में उन्हें यह नाम मिलता है।और न ही यह एक नैतिकवादी अधिकारी की कहानी है जिसे भ्रष्ट घोषित कर दिया गया है जो अब खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रहा है। कड़क सिंह की कहानी आपको एक काल्पनिक दुनिया में पहुचाने वाली कहानियों की तरह नहीं बल्की एक वास्तविक और प्रासंगिक कहानी के तौर पर प्रस्तुत की गई है|

Kadak Singh Movie Review: कड़क सिंह की कहानी:

Kadak Singh Movie Review
कड़क सिंह फिल्म का एक पोस्टर

कड़क सिंह की कहानी वित्तीय अपराध विभाग के एक अधिकारी एके श्रीवास्तव उर्फ कड़क सिंह (पंकज त्रिपाठी) से शुरू होती है,जो एक रेट्रोग्रेड एम्नेसिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित है|और वह अस्पताल में भर्ती है,उसे कुछ भी याद नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ और वह यहां कैसे पहुंचा|उसकी बेटी साक्षी (संजना सांघी), प्रेमिका नैना (जया अहसन), सहकर्मी अर्जुन (परेश पाहुजा) और बॉस त्यागी (दिलीप शंकर) वे उसे अपनी-अपनी कहानियाँ सुनाते हैं कि वह कौन है और उसके जीवन में उनका क्या स्थान है।लेकिन वह समझ नहीं पाता है कि किस पर विश्वास किया जाए,परंतु वह सभी की कहानियों को सुनना जारी रखता है और चिट-फंड घोटाले को सुलझाने की कोशिश करता है|अपने अतीत के बिखरे हुए बिंदुओं को याद करने और उनसे फिर से जुड़ने की कोशिश में लगे एके की सहायक के रूप में हेड नर्स (पार्वती थिरुवोथु) को दिखाया गया है|क्या वह अपनी सारी यादें पुनः प्राप्त करेगा और अपने उपर लगे अरोपो की वास्तविकताओं का पता लगाएगा? या फिर वह नए सिरे से जिंदगी शुरू करेगा और नई यादें बनाएगा?

Kadak Singh Movie Review:

‘कड़क सिंह’ विराफ सरकारी, रितेश शाह और चौधरी द्वारा लिखी गई कहानी है|इस 2घंटे 7मिनट लम्बी फिल्म की कहानी लगभग पुरे समय आगे-पीछे चलती रहती है। जब भी कोई नया पात्र एके को अपनी कहानी सुनाता है तो फ़्लैशबैक की एक श्रृंखला चल जाती है|मूवी की इसी ख़ासियत के चलते यह फिल्म आपका ध्यान आकर्षित करती है और आप इसमें खोए चले जाते हैं|

Kadak Singh Movie Review: ‘कड़क सिंह’ फिल्म का ट्रेलर यहां से देखें:

Read more

Hi Nanna review: नानी, मृणाल ठाकुर, कियारा खन्ना की प्रेम और भवनात्मकता की 2023 की अदभुत कहानी

Hi Nanna review:

हाय नन्ना’ फिल्म प्यार की पुष्टि करने वाली एक भावनात्मक और सभी का दिल जीत लेने वाली कहानी है|इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में नानी,मृणाल ठाकुर और कियारा खन्ना ने उम्दा अभिनय किया है|जबकि जयराम, प्रियदर्शी और अंगद बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं|

यह फिल्म एक पिता और उसकी बेटी की कहानी बताती है।एक एकल पिता जो सभी मुश्किलो के बावजूद अपनी बेटी के लिए लड़ना चाहता है।मृणाल ठाकुर इस फिल्म की जान हैं,उन्होंने अपने सहज अभिनय से सभी को अपनी तरफ आकर्षित किया है|कियारा भी काफ़ी मनमोहक लग रही हैं,वह भी अपनी भूमिका को सहजता से निभाती हैं।

Hi Nanna review:

Hi Nanna Review
नानी,कियारा खन्ना और मृणाल ठाकुर तेलुगु फिल्म हाय नन्ना में|

तेलुगु फिल्म हाय नन्ना नवोदित निर्देशक शौर्युव द्वारा निर्देशित की गई है|शौर्युव की 2 घंटे 35 मिनट लंबी फिल्म की कहानी एक भावनात्मक प्रेम कहानी है,जो अपने पात्रों को स्थापित करने में अपना मधुर समय लेती है और धीमी गति से आगे बढ़ती है क्योंकि वह चाहती है कि आप उसकी दुनिया में खो जाएं|शौर्युव ने जिस तरह से कहानी को उजागर किया है वह वाकई में इसे दिलचस्प बनाती है|

Hi Nanna review:

हाय नन्ना फिल्म की कहानी

विराज (नानी) मुंबई में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं, अपनी छह साल की बेटी माही (बाल कलाकार कियारा खन्ना) के साथ एक ऐसे घर में रहते हैं जो वास्तुकला पत्रिकाओं से संबंधित है| पहले कुछ मिनट हमें उसके एक कुशल पिता होने का अंदाज़ा देते हैं। अपने पिता, दादा (जयराम), पालतू कुत्ते प्लूटो और विराज के दोस्त और सहकर्मी जस्टिन (प्रियदर्शी) के साथ माही की छोटी सी दुनिया लगभग परफेक्ट लगती है|हालाँकि, वह अपनी माँ के बारे में उत्सुक है।

Hi Nanna
Hi Nanna मूवी का एक सीन

विराज(नानी) का जीवन उसकी बेटी माही (कियारा खन्ना), उसके दादा (जयराम) और उनके कुत्ते प्लूटो के इर्द-गिर्द घूमता है|उनका दिन मॉडलों की तस्वीरें खींचने में बीतता है और उनकी शामें एकल पिता के रूप में घर और अपनी बेटी की देखभाल में व्यतीत होती हैं। वह अपनी मां के बारे में जानने को उत्सुक है, लेकिन उसके पिता उसे सच बताने से इनकार करते हुए इस विषय पर बात टाल देते हैं। एक दिन, माही की मुलाकात यशना (मृणाल ठाकुर) से होती है, जो विराज से भी अपनी कहानी बताने का आग्रह करती है। लेकिन इसके बाद की कहानी कुछ ऐसी है जिसकी दोनों में से किसी को उम्मीद नहीं थी।

Hi Nanna review:हाय नन्ना फिल्म की समीक्षा

कहानी का एक बड़ा हिस्सा एकल पिता के लचीलेपन पर आधारित है। शुरुआत में विराज और उसकी भावी सास के बीच आर्थिक मतभेदों को उजागर करने वाली एक देखी-देखी स्थिति की तरह एक सुंदर दृश्य दिखाई देता है। विराज ने सबसे सशक्त तरीके से उसका प्रतिकार किया, जिससे हम उसके समर्थक बन गए। नानी ने जिस तरह से विराज के दृढ़ संकल्प और मासूमियत को चित्रित किया है, वह लेखन को और भी बेहतर बनाता है, जो पहली नजर में प्यार में विश्वास करता है और बाद में एक पिता के रूप में विश्वास करता है जो अपनी बेटी के लिए स्वर्ग और पृथ्वी की तलाश कर सकता है।

हाय नन्ना एक पिता, बेटी और मां की अपने राक्षसों से लड़ने और प्यार में विश्वास करने की दिल छू लेने वाली कहानी है। ऐसी कहानियाँ फैशन से बाहर नहीं जाती हैं|कहानी जो मुंबई में शुरू होती है, कुन्नूर और फिर गोवा तक जाती है, इन क्षेत्रों के बहुभाषी, बहुसांस्कृतिक लोगों को अंग्रेजी, हिंदी और तमिल के साथ दर्शाती है।

सुन्दर संगीत और छायांकन

फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई, कुन्नूर और गोवा में की गई है, जहां कुछ खूबसूरत, रोमांटिक फ्रेम देखने को मिलते हैं। शौर्युव ने शानदार शुरुआत की, वह स्पष्ट रूप से जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं। शानू वर्गीस की सिनेमैटोग्राफी आनंददायक है, हेशाम अब्दुल वहाब का संगीत भी आनंददायक है।

Hi Nanna review 

Read more

Kapil Sharma and Sunil Grover की लड़ाई हुई खत्म Good News प्रशंसक ख़ुश- 6 साल बाद एक साथ आएंगे नजर |

Kapil Sharma and Sunil Grover की लड़ाई हुई खत्म – 6 साल बाद एक साथ आएंगे नजर|जी हा दोनों के बिच लड़ाई भी खत्म हो चुकी है और दोनों नेटफ्लिक्स के आने वाला शो में अपनी टोली के साथ नजर आने वाले हैं|आइए आप को बतायें और खास विवरण| Highlights Kapil Sharma and Sunil Groverअपनी … Read more